कर्नाटक बैंक का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घटकर 330 करोड़ रुपये पर

Ads

कर्नाटक बैंक का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घटकर 330 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - November 2, 2023 / 08:53 PM IST,
    Updated On - November 2, 2023 / 08:53 PM IST

नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) कर्नाटक बैंक का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घटकर 330 करोड़ रुपये रह गया है। बैंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बैंक का पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 412 करोड़ रुपये रहा था।

कर्नाटक बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि दूसरी तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 2,276 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,031 करोड़ रुपये थी।

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) बढ़कर समीक्षाधीन तिमाही में 822 करोड़ रुपये हो गई, जो सितंबर, 2022 तिमाही में 802 करोड़ रुपये थी।

सितंबर, 2023 तिमाही में बैंक की गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) बढ़कर कुल कर्ज का 3.47 प्रतिशत हो गईं, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3.36 प्रतिशत थीं।

हालांकि, बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 1.36 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 1.72 प्रतिशत था।

भाषा अनुराग अजय

अजय