Arunachal Pradesh Flood | Photo Credit: AI
केयी पैन्योर: Arunachal Pradesh Flood देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद अब बारिश का दौर शुरू हो चुका है। कई राज्यों में मौसम सुहाना बना हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में बारिश की वजह से बाढ़ जैसे स्थिति बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में केयी पैन्योर जिले में बुधवार को बारिश की वजह से बाढ़ (Arunachal Flood Today) आ गई। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया और 18 घरों को नुकसान पहुंचा। नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से (NH 315 Landslide) गाड़ियों की आवाजाही रुक गई और कई लोग फंस गए। जिसके चलते 6 जिलों का संपर्क टूट गया। वहीं पांच लोग लापता हैं, जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं।
Arunachal Pradesh Flood अचानक आई आफत को लेकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर ज़िले में बाढ़ और भूस्खलन (Arunachal Landslide) से हुई जान-माल की हानि और तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द ठीक होने की मैं कामना करता हूं।
हमारे लोगों की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बचाव, राहत और बहाली के काम चल रहे हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। इस मुश्किल घड़ी में हम हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।
Deeply saddened by the loss of lives & the devastation caused by the floods & landslides in Keyi Panyor District in Arunachal Pradesh. My heartfelt condolences to the bereaved families & prayers for the speedy recovery of those injured.
The safety & well-being of our people… pic.twitter.com/TvEtqP3int
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) June 25, 2026
अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास नेशनल हाईवे 315 के आसपास कई जगहों पर लैंडस्लाइड हुई। बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में जॉयपुर के पास नेशनल हाईवे का हिस्सा और अरुणाचल प्रदेश के तिरप में एनएच 315 (A) का देउमाली-कुंसा कनेक्टिंग पॉइंट लैंडस्लाइड से प्रभावित हुआ।