सुजलॉन को आंध्र प्रदेश में टाटा पावर से मिला 400 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका

Ads

सुजलॉन को आंध्र प्रदेश में टाटा पावर से मिला 400 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना का ठेका

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 01:07 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 01:07 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) सुजलॉन को आंध्र प्रदेश में टाटा पावर से 400 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना स्थापित करने का ठेका मिला है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में टाटा पावर के साथ उसकी साझेदारी एक गीगावाट (1000 मेगावट) के आंकड़े को पार कर चुकी है।

नई परियोजना के तहत सुजलॉन 127 एस144 श्रृंखला के पवन टर्बाइन जनरेटर (डब्ल्यूटीजी) लगाएगी, जिनमें से प्रत्येक की स्थापित क्षमता 3.15 मेगावाट होगी।

कंपनी अपनी ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण) सेवाओं के तहत इस परियोजना को पूरा करेगी।

सुजलॉन समूह के वाइस चेयरमैन गिरीश तांती ने कहा, ‘‘ पिछले दो दशकों में हमारी साझेदारी अलग-अलग परियोजनाओं से आगे बढ़कर उन्नत हाइब्रिड और चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने वाले नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों तक पहुंच गई है, जो देश के ऊर्जा बदलाव के लक्ष्य के अनुरूप है।’’

पुणे स्थित सुजलॉन समूह ने 17 देशों में 21.7 गीगावाट पवन ऊर्जा क्षमता स्थापित की है।

भाषा निहारिका

निहारिका