Rajdhani Express IRCTC Food: बिरयानी का पैकेट खोलते ही फटी रह गई यात्री की आंखें, राजधानी एक्सप्रेस से किया था आर्डर, जानें क्या था खाने में

Ads

राजधानी एक्सप्रेस के यात्री को बिरयानी में मक्खी मिली, केटरिंग फर्म पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 12:48 AM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 01:36 PM IST

Rajdhani Express IRCTC FoodPhoto Credit: AI Image

HIGHLIGHTS
  • राजधानी एक्सप्रेस में यात्री को परोसी गई वेज बिरयानी में मक्खी मिलने की शिकायत सामने आई
  • IRCTC ने संबंधित केटरिंग फर्म पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
  • कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर लाइसेंस रद्द करने पर भी जवाब मांगा गया है

नई दिल्ली। Rajdhani Express IRCTC Food: अक्सर ट्रेन में सफर के दौरान मिलने वाले खाने में कई बार शिकायतें सामने आती रही हैं। एक ऐसा ही मामला राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) से सामने आया है, जहां एक यात्री को परोसी गई वेज बिरयानी में मक्खी मिलने की शिकायत के बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने संबंधित केटरिंग फर्म पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इतना ही नहीं, उसे ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी करके पूछा है कि क्यों न उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाए।

अधिकारियों ने मांगी माफी

Rajdhani Express IRCTC Food शिकायतकर्ता यात्री मंगलवार को अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था। आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया, “यात्री ने ट्रेन में खाने के लिए कॉम्बो लंच का विकल्प चुना था। जब उसने अपनी वेज बिरयानी में मक्खी (Fly Found in Biryani) होने की शिकायत की, तो ट्रेन कैप्टन और कैटरिंग प्रबंधन ने तुरंत उस पर ध्यान दिया। यात्री ने उसे परोसे गए खाने की गुणवत्ता खराब होने की भी शिकायत की।” उन्होंने बताया, “संबंधित स्टाफ ने यात्री को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और उसे दूसरी बिरयानी देने की पेशकश की, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ।”

केटरिंग फर्म पर लगा भारी भरकम जुर्माना

IRCTC (Rajdhani Express IRCTC Food) ने कहा कि मामले में संबंधित केटरिंग फर्म ‘आराहा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड’ पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और उसे ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी कर पूछा है कि मामले में क्यों न उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाए।

 

ये भी पढ़ें

यह मामला किस ट्रेन से जुड़ा है?

यह मामला अहमदाबाद-मुंबई तेजस राजधानी एक्सप्रेस से जुड़ा है।

यात्री ने क्या शिकायत की थी?

यात्री ने आरोप लगाया कि उसे परोसी गई वेज बिरयानी में मक्खी मिली और खाने की गुणवत्ता भी खराब थी।

IRCTC ने क्या कार्रवाई की है?

IRCTC ने संबंधित केटरिंग फर्म पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

संबंधित केटरिंग कंपनी का नाम क्या है?

मामले में संबंधित कंपनी Araha Hospitality Private Limited बताई गई है।

क्या यात्री को दूसरा भोजन ऑफर किया गया था?

हाँ, ट्रेन स्टाफ ने माफी मांगते हुए दूसरी बिरयानी देने की पेशकश की थी, लेकिन यात्री ने उसे स्वीकार नहीं किया।