कर्नाटक के आईटी मंत्री ने एंथ्रोपिक इंडिया से एआई सहयोग पर की चर्चा

कर्नाटक के आईटी मंत्री ने एंथ्रोपिक इंडिया से एआई सहयोग पर की चर्चा

कर्नाटक के आईटी मंत्री ने एंथ्रोपिक इंडिया से एआई सहयोग पर की चर्चा
Modified Date: July 11, 2026 / 07:22 pm IST
Published Date: July 11, 2026 7:22 pm IST

बेंगलुरु, 11 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री प्रियंक खरगे ने शनिवार को एंथ्रोपिक इंडिया की शीर्ष अधिकारी से मुलाकात कर राज्य की कृत्रिम मेधा (एआई) दृष्टि और सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।

अधिकारियों ने बताया कि एआई क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एंथ्रोपिक की भारतीय इकाई की प्रबंध निदेशक इरिना घोष के साथ हुई बातचीत में एआई कौशल के विकास, साझेदारी और सह-निर्माण पर खास जोर रहा।

खरगे के कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, दोनों पक्षों ने एआई शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और इनक्यूबेटर स्थापित करने पर भी विचार किया।

इस चर्चा में सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई के उपयोग और कर्नाटक को ई-गवर्नेंस से आई-गवर्नेंस (बुद्धिमत्ता आधारित शासन) की ओर ले जाने पर भी जोर दिया गया।

मुलाकात के दौरान खरगे ने कहा कि एंथ्रोपिक के साथ सहयोग से कौशल, अनुसंधान और एआई-आधारित शासन में नए अवसर खुलेंगे।

भाषा प्रेम प्रेम योगेश

योगेश


लेखक के बारे में