Petrol Price Hike News: 13 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत भी इतने रुपए बढ़ी, महंगाई से जूझ रही जनता को लगा एक और बड़ा झटका

13 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत भी इतने रुपए बढ़ी, Government Increased Petrol and Diesel Price by 13 Rs

Petrol Price Hike News: 13 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत भी इतने रुपए बढ़ी, महंगाई से जूझ रही जनता को लगा एक और बड़ा झटका

Increased Petrol-Diesel Price by 13 Rs

Modified Date: July 11, 2026 / 07:02 pm IST
Published Date: July 11, 2026 7:01 pm IST

इस्लामाबाद। Increased Petrol-Diesel Price by 13 Rs  महंगाई से जूझ रही जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान में सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 11 जुलाई यानी आज से लागू हो गई हैं। अब पेट्रोल 13.18 पाकिस्तानी रुपये महंगा होकर 310.71 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 13.80 रुपये महंगा होकर 323.30 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं पर पड़ने की आशंका है। इससे पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

Increased Petrol-Diesel Price by 13 Rs  सरकार के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की शर्तों के तहत करों में बदलाव के कारण ईंधन महंगा किया गया है। 1 जुलाई से क्लाइमेट सपोर्ट लेवी बढ़ाकर 5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वर्तमान में डीजल पर करीब 80 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 70 रुपये प्रति लीटर पेट्रोलियम लेवी के अलावा क्लाइमेट सपोर्ट लेवी भी वसूली जा रही है। हालांकि मौजूदा कीमतें अप्रैल में बने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं, लेकिन फरवरी के अंत से शुरू हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ाई हैं।

एक लीटर ईंधन पर 100 रुपया तक टैक्स (Increased Petrol-Diesel Price)

सरकार वर्तमान में हाई-स्पीड डीजल (HSD) पर कुल 101 रुपया प्रति लीटर का टैक्स वसूल रही है। इसमें 16 रुपया प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी, पेट्रोलियम लेवी, क्लाइमेट सपोर्ट लेवी और इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन शामिल हैं। पेट्रोल की बात करें तो इस पर कुल टैक्स 95 रुपया प्रति लीटर बैठता है, जिसमें 20 रुपया प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी के साथ-साथ पेट्रोलियम और क्लाइमेट लेवी जोड़ी गई है। इसके अलावा, सरकार केरोसिन पर 21 रुपया प्रति लीटर और लाइट डीजल ऑयल पर 16 रुपया प्रति लीटर पेट्रोलियम लेवी वसूल रही है।

यह भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।