Sachin Tendulkar in Wimbledon 2026: विंबलडन में दुनिया के दो दिग्गजों का मिलन.. सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इस महान टेनिस खिलाड़ी के साथ तस्वीर, आप भी देखें

Sachin and Roger Federer at Wimbledon 2026 Images and Videos: विंबलडन में सचिन तेंदुलकर और रोजर फेडरर की मुलाकात, दोस्ती का भावुक संदेश, रॉयल बॉक्स में छाए क्रिकेट दिग्गज।

Sachin Tendulkar in Wimbledon 2026: विंबलडन में दुनिया के दो दिग्गजों का मिलन.. सचिन तेंदुलकर ने शेयर की इस महान टेनिस खिलाड़ी के साथ तस्वीर, आप भी देखें

Sachin Tendulkar in Wimbledon 2026 || Image- Sachin Tendulkar News File

Modified Date: July 11, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: July 11, 2026 5:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विंबलडन में सचिन और रोजर फेडरर की खास मुलाकात।
  • सचिन ने दोस्ती पर भावुक संदेश साझा किया।
  • रॉयल बॉक्स में कई खेल जगत के दिग्गज रहे मौजूद।

लंदन: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और टेनिस के दिग्गज रोजर फेडरर की मुलाकात विंबलडन में हुई। इस खास मौके पर सचिन ने सोशल मीडिया पर फेडरर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए दोस्ती पर भावुक संदेश लिखा। (Sachin Tendulkar in Wimbledon 2026) सचिन ने लिखा, “कुछ साझेदारियां कभी खत्म नहीं होतीं। हमारी दोस्ती भी ऐसी ही है। आपके साथ समय बिताना हमेशा खास रहता है, रोजर। फिर मुलाकात होगी।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

विंबलडन के रॉयल बॉक्स में छाए सचिन

सचिन तेंदुलकर एक बार फिर विंबलडन के रॉयल बॉक्स में आकर्षण का केंद्र बने। विंबलडन ने उनका स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “क्रिकेट के शहंशाह का रॉयल बॉक्स में फिर से स्वागत है।” मैच के लाइव प्रसारण के दौरान कमेंटेटर ने सचिन को “सर्वकालिक महान बल्लेबाज” बताया। कैमरे बार-बार उनकी ओर घूमते रहे और दर्शकों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कई दिग्गज भी रहे मौजूद

रॉयल बॉक्स में सचिन के साथ वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा भी मौजूद थे। दोनों दिग्गज क्रिकेटर वर्षों तक मैदान पर प्रतिद्वंद्वी रहे और बाद में कई चैरिटी मैचों में साथ भी खेले। (Sachin Tendulkar in Wimbledon 2026) भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी सेमीफाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। इसके अलावा फुटबॉल स्टार और लिवरपूल के कप्तान वर्जिल वैन डाइक सहित कई मशहूर हस्तियां भी सेंटर कोर्ट पर मौजूद रहीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ज्वेरेव पहली बार पहुंचे विंबलडन फाइनल

पुरुष एकल सेमीफाइनल में जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने ब्रिटेन के आर्थर फेरी को 7-6 (7-0), 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन फाइनल में जगह बनाई। इस जीत के साथ ज्वेरेव ओपन एरा में विंबलडन फाइनल में पहुंचने वाले तीसरे जर्मन खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले बोरिस बेकर और माइकल स्टिच यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। हालांकि आर्थर फेरी हार गए, लेकिन अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल तक पहुंचकर सभी का ध्यान खींचा। उनके विश्व रैंकिंग में भी बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़ें:

एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को खराब खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर नौ नोटिस भेजे

प्रश्न उठाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में क्या किया : योगी

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अमरनाथ यात्रियों को कैब में छूटी नकदी वापस मिली

केरल सरकार ने वायनाड भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown