Petrol Diesel Price Today 14 September 2026: पेट्रोल 117 और डीजल 105 रुपए लीटर, गणेश चतुर्थी पर भारत में पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी, कीमत सुनकर लोग बोले- क्या यही है अच्छे दिन

Petrol Diesel Price Today 14 September 2026: पेट्रोल 117 और डीजल 105 रुपए लीटर, गणेश चतुर्थी पर भारत में पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी, कीमत सुनकर लोग बोले- क्या यही है अच्छे दिन

Petrol Diesel Price Today 14 September 2026: पेट्रोल 117 और डीजल 105 रुपए लीटर, गणेश चतुर्थी पर भारत में पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी, कीमत सुनकर लोग बोले- क्या यही है अच्छे दिन

Petrol Diesel Price Today 14 September 2026: पेट्रोल 117 और डीजल 105 रुपए लीटर, गणेश चतुर्थी पर भारत में पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी, कीमत सुनकर लोग बोले- क्या यही है अच्छे दिन / Image: AI Generated

Modified Date: September 14, 2026 / 08:41 am IST
Published Date: September 14, 2026 8:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • ब्रेंट क्रूड की कीमत 106 से 107 डॉलर प्रति बैरल के पास
  • पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं
  • घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर 2738 रुपए में मिल रहा

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 14 September 2026: पश्चिम एशिया के कई देशों के बीच बने युद्ध की स्थिति और जियो पॉलिटिक्स की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है। तनाव के चलते ब्रेट क्रूड की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 106 डॉलर से 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में हुए बदलाव का असर तेजी से दिख रहा है, ​जो आम जनता के जन जीवन को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में भारत सहित पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी की आशंकाएं तेज हो गई हैं।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमत जारी

Petrol Diesel Price Today 14 September 2026: कच्चे तेल में आई इस भयंकर तेजी के बाद भी राहत की बात ये है कि सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू बाजार में ईंधन के दाम में बदलाव नहीं किया है। यानि भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत अभी भी पहले ही जैसे है। बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के दौरान भारत सरकार ने आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में 7.50 रुपए तक की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यहां कीमत स्थिर है।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत

क्रमांक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) बदलाव
1 Andaman and Nicobar ₹88.66 ₹84.56 0.00
2 Andhra Pradesh ₹117.78 ₹105.36 0.00
3 Arunachal Pradesh ₹99.60 ₹89.05 0.00
4 Assam ₹106.60 ₹98.42 0.00
5 Bihar ₹115.06 ₹101.08 0.00
6 Chandigarh ₹101.54 ₹89.47 0.00
7 Chhattisgarh ₹108.74 ₹102.34 0.00
8 Dadra and Nagar Haveli ₹99.90 ₹95.63 0.00
9 Daman and Diu ₹100.46 ₹96.35 0.00
10 Delhi ₹102.12 ₹95.20 0.00
11 Goa ₹104.13 ₹96.01 0.00
12 Gujarat ₹102.84 ₹98.98 0.00
13 Haryana ₹102.95 ₹95.60 0.00
14 Himachal Pradesh ₹100.57 ₹92.68 0.00
15 Jammu and Kashmir ₹105.00 ₹93.64 0.00
16 Jharkhand ₹106.65 ₹100.93 0.00
17 Karnataka ₹110.80 ₹98.23 0.00
18 Kerala ₹115.09 ₹103.42 0.00
19 Madhya Pradesh ₹114.97 ₹100.03 0.00
20 Maharashtra ₹113.32 ₹99.97 0.00
21 Manipur ₹106.82 ₹92.66 0.00
22 Meghalaya ₹102.60 ₹92.90 0.00
23 Mizoram ₹106.80 ₹95.67 0.00
24 Nagaland ₹105.84 ₹97.38 0.00
25 Odisha ₹109.63 ₹102.17 0.00
26 Puducherry ₹104.29 ₹94.08 0.00
27 Punjab ₹105.22 ₹95.15 0.00
28 Rajasthan ₹113.16 ₹98.23 0.00
29 Tamil Nadu ₹109.10 ₹101.12 0.00
30 Telangana ₹115.29 ₹103.49 0.00
31 Uttar Pradesh ₹102.37 ₹95.85 0.00
32 Uttarakhand ₹101.90 ₹97.16 0.00
33 West Bengal ₹113.59 ₹100.22 0.00

बढ़ सकता है ईंधन का रेट

ज्ञात हो कि अमेरिका, ईरान और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच संघर्ष लगातार जारी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मूज (Strait of Hormuz) जैसे अहम समुद्री मार्गों पर कार्गो जहाजों और तेल आपूर्ति पर खतरा मंडरा रहा है। ओपेक (OPEC) की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब का तेल उत्पादन घटकर इस साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है, जिससे वैश्विक स्तर पर सप्लाई कम हो गई है ।ICRA जैसी रेटिंग एजेंसियों के अनुमान के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महंगे क्रूड के कारण सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल और डीजल बेचने में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जहां कंपनियों को डीजल पर प्रति लीटर बड़ा घाटा हो रहा है, वहीं एलपीजी (LPG) पर भी सब्सिडी का दबाव बढ़ गया है।

गैस सिलेंडर की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

आज 21 अगस्त को दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 942 रुपए और कमर्शियल 2738 रुपए का है। कोलकाता में यही 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 968 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2872.50 रुपए का है। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 2691.50 रुपए और घरेलू 941.50 रुपए है। इसी तरह चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 2906 और घरेलू 957.50 रुपए है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"