केरल स्टार्टअप मिशन 28 सितंबर को 11वें आईईडीसी सम्मेलन की मेज़बानी करेगा

केरल स्टार्टअप मिशन 28 सितंबर को 11वें आईईडीसी सम्मेलन की मेज़बानी करेगा

केरल स्टार्टअप मिशन 28 सितंबर को 11वें आईईडीसी सम्मेलन की मेज़बानी करेगा
Modified Date: September 7, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: September 7, 2026 9:56 pm IST

त्रिशूर (केरलम), सात सितंबर (भाषा) केरल स्टार्टअप मिशन राज्य के छात्र नवाचार पारिस्थिकी तंत्र को दिखाने के लिए 28 सितंबर को 11वें आईईडीसी सम्मेलन का आयोजन करेगा।

सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, आईईडीसी सम्मेलन 2026 – जिसे एशिया का सबसे बड़ा छात्र-अगुवाई वाले स्टार्टअप और नवाचार सम्मेलन माना जाता है – का विषय ‘भविष्य से आगे का नवाचार’ है।

इस कार्यक्रम से पहले, सम्मेलन के लिए माहौल तैयार करने के लिए 26 सितंबर को नवाचार और उद्यमशीलता विकास केंदों के जिला क्लस्टर संयोजकों की राज्य-स्तरीय बैठक होगी।

इस बैठक में मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन और उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन के शामिल होने की उम्मीद है।

उद्योग, आईटी और एआई मंत्री पी.के. कुन्हालीकुट्टी 28 सितंबर को त्रिशूर के कोडकारा स्थित सहृदय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आईईडीसी सम्मेलन 2026 का उद्घाटन करेंगे।

आईईडीसी सम्मेलन 2026 में छात्र, नए उद्यमी, संस्थापक, निवेशक, उद्योग के पेशेवर, मार्गदर्शक और नवाचारकर्मी एक साथ आएंगे।

इस आयोजन में 10,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में