किआ इंडिया की बिक्री अप्रैल में 16 प्रतिशत बढ़कर 27,286 इकाई पर
किआ इंडिया की बिक्री अप्रैल में 16 प्रतिशत बढ़कर 27,286 इकाई पर
नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) वाहन विनिर्माता कंपनी किआ इंडिया की अप्रैल 2026 में थोक बिक्री 16 प्रतिशत बढ़कर 27,286 इकाई पर पहुंच गई।
किआ इंडिया ने वर्ष 2025 की समान अवधि में 23,623 वाहन बेचे थे।
कंपनी ने बयान में बताया कि यह अप्रैल महीने में उसकी अब तक की सबसे अधिक बिक्री है।
किआ इंडिया ने कहा कि यह प्रदर्शन उसके उत्पाद पोर्टफोलियो के प्रति ग्राहकों की निरंतर मजबूत मांग को दर्शाता है और भारतीय बाजार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।
किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) अतुल सूद ने कहा, “हमारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ अप्रैल प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों से जारी मजबूत वृद्धि का परिणाम है।”
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


