बंबई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी की नई अध्यक्ष बनीं किंजल शाह

बंबई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी की नई अध्यक्ष बनीं किंजल शाह

बंबई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी की नई अध्यक्ष बनीं किंजल शाह
Modified Date: July 14, 2026 / 08:26 pm IST
Published Date: July 14, 2026 8:26 pm IST

मुंबई, 14 जुलाई (भाषा) बंबई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसायटी (बीसीएएस) ने किंजल शाह को अपना नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

संगठन ने एक बयान में कहा कि बीसीएएस ने मंगलवार को अपने 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर नए पदाधिकारियों की घोषणा की और चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) किंजल शाह ने अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया।

वहीं, सीए मंदार तेलंग को उपाध्यक्ष, सीए मृणाल मेहता को कोषाध्यक्ष तथा सीए किंजल भूटा और सीए समित सराफ को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

नवनियुक्त अध्यक्ष किंजल शाह ने कहा, ‘‘बीसीएएस 78 वर्षों की यात्रा पूरी करने के बाद अब नए अध्याय की ओर बढ़ रही है। हमारा ध्यान संगठन की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाने के साथ-साथ बदलते पेशेवर परिवेश और चार्टर्ड अकाउंटेंट पेशे की नयी जरूरतों के अनुरूप कार्य करने पर रहेगा।’’

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में