कोटक महिंद्रा बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 5,423 करोड़ रुपये

कोटक महिंद्रा बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 5,423 करोड़ रुपये

कोटक महिंद्रा बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 5,423 करोड़ रुपये
Modified Date: May 2, 2026 / 05:50 pm IST
Published Date: May 2, 2026 5:50 pm IST

मुंबई, दो मई (भाषा) कोटक महिंद्रा बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 5,423 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान अवधि में बैंक का शुद्ध लाभ 4,933 करोड़ रुपये था।

चौथी तिमाही में एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 4,027 करोड़ रुपये रहा।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय आठ प्रतिशत बढ़कर 7,876 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पहले 7,284 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में