कोटक महिंद्रा बैंक का चौथी तिमाही लाभ 10 प्रतिशत बढ़ा

कोटक महिंद्रा बैंक का चौथी तिमाही लाभ 10 प्रतिशत बढ़ा

कोटक महिंद्रा बैंक का चौथी तिमाही लाभ 10 प्रतिशत बढ़ा
Modified Date: May 2, 2026 / 08:51 pm IST
Published Date: May 2, 2026 8:51 pm IST

मुंबई, दो मई (भाषा) कोटक महिंद्रा बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 5,423 करोड़ रुपये रहा।

बैंक के मुनाफे में यह बढ़ोतरी प्रावधानों में कमी और बेहतर शुद्ध ब्याज आय के कारण हुई है।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 4,933 करोड़ रुपये था।

एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 4,027 करोड़ रुपये रहा।

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय आठ प्रतिशत बढ़कर 7,876 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 7,284 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ और सकल एनपीए अनुपात घटकर 1.20 प्रतिशत रह गया, जो एक वर्ष पहले 1.42 प्रतिशत था।

कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक वासवानी ने आईडीबीआई बैंक के अधिग्रहण की संभावनाओं पर कहा कि इसका मूल्यांकन बहुत अधिक था।

उन्होंने कहा कि बैंक ने विभिन्न अधिग्रहण अवसरों का मूल्यांकन किया, लेकिन ऊंचे मूल्यांकन के कारण यह सौदा आकर्षक नहीं था।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में