केपीआई ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत बढ़कर 111.32 करोड़ रुपये

केपीआई ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत बढ़कर 111.32 करोड़ रुपये

केपीआई ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत बढ़कर 111.32 करोड़ रुपये
Modified Date: August 5, 2025 / 11:59 am IST
Published Date: August 5, 2025 11:59 am IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) केपीआई ग्रीन एनर्जी का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ 68 प्रतिशत बढ़कर 111.32 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी बयान के अनुसार, पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा 66.11 करोड़ रुपये रहा था। निरंतर मुनाफा विस्तार और अनुशासित वित्तीय प्रथाओं से इसमें सालाना आधार पर 68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

केपीआई ग्रीन एनर्जी का समीक्षाधीन अवधि में कुल राजस्व 614.12 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले के 349.85 करोड़ रुपये से 75 प्रतिशत अधिक है। यह परियोजना निष्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि और सौर एवं हाइब्रिड खंड के ऑर्डर में निरंतर गति को दर्शाता है।

वहीं कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चार प्रतिशत यानी पांच रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 0.20 रुपये (केवल 20 पैसे) का पहला अंतरिम लाभांश घोषित करने को मंजूरी दी है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में