केरल में श्रम संहिताएं लागू होंगी, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी: सतीशन
केरल में श्रम संहिताएं लागू होंगी, कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, 21 सितंबर (भाषा) केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने सोमवार को कहा कि राज्य में केंद्र की नई श्रम संहिताएं लागू की जाएंगी, लेकिन इससे कर्मचारियों के अधिकारों पर असर नहीं पड़ने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री के इस बयान पर विपक्ष के नेता पिनराई विजयन ने सरकार पर कुछ हितों को खुश करने के लिए यह फैसला लेने का आरोप लगाया।
सतीशन ने कांग्रेस से संबद्ध भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की बैठक में कहा कि संसद से पारित कानून होने के कारण श्रम संहिताओं को राज्य में लागू करना जरूरी है और इसके अलावा विकल्प नहीं है।
उन्होंने कहा कि इन्हें लागू करते समय कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाएगी और इंटक सहित अन्य श्रमिक संगठनों के सुझावों पर विचार किया जाएगा।
विजयन ने कहा कि सतीशन का यह फैसला केंद्र की नीतियों का अनुसरण करने वाला है और कर्मचारियों के हित में नहीं है।
भाषा अजय
अजय

Facebook


