एलसीसी प्रोजेक्ट्स का आईपीओ नौ सितंबर को, मूल्य दायरा 139-146 रुपये प्रति शेयर

Ads

एलसीसी प्रोजेक्ट्स का आईपीओ नौ सितंबर को, मूल्य दायरा 139-146 रुपये प्रति शेयर

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 05:03 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 05:03 PM IST

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) एलसीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने अपने आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मूल्य दायरा 139-146 रुपये प्रति शेयर शुक्रवार को तय किया।

कंपनी ने बताया कि 427 करोड़ रुपये का उसका आईपीओ बोली के लिए नौ सितंबर को खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, एंकर यानी बड़े निवेशक आठ सितंबर को शेयर के लिए बोली लगा सकेंगे।

कंपनी का आईपीओ 258 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 1,15,85,000 शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण हैं।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर निर्गम का आकार करीब 427 करोड़ रुपये, जबकि निचले स्तर पर लगभग 419 करोड़ रुपये बैठता है।

नए शेयरों से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल उपकरण खरीदने, कर्ज के भुगतान और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

एलसीसी प्रोजेक्ट्स इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) कंपनी है। कंपनी ने दो दशक से अधिक समय में सिंचाई और जलापूर्ति क्षेत्र में बांध, बैराज, हाइड्रोलिक ढांचे, नहर, पाइप वितरण नेटवर्क, लिफ्ट सिंचाई कार्य और जलापूर्ति योजनाओं समेत कई तरह की परियोजनाएं पूरी की हैं।

कंपनी के शेयर को 17 सितंबर बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।

भाषा यासिर रमण

रमण