Dantewada Jadu-Tona Hatya / Image Source : FILE
दंतेवाड़ा : Dantewada Jadu-Tona Hatya : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अरनपुर थाना क्षेत्र के पोरोपरिया गांव में जादू-टोने के शक में आरोपियों ने एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जला दिया और बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के परिजनों के साथ भी जमकर मारपीट की।
मिली जानकारी के अनुसार, पोरोपरिया गांव में अंधविश्वास और जादू-टोने के संदेह में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। Crime News Chhattisgarh आरोपियों ने पहले ग्रामीण को अपना शिकार बनाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को जला दिया । जब मृतक के परिवार वालों ने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही अरनपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।