कम आवक, विदेशी बाजारों में तेजी से सभी तेल-तिलहन कीमतें मजबूत
कम आवक, विदेशी बाजारों में तेजी से सभी तेल-तिलहन कीमतें मजबूत
नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) कमजोर आवक, विदेशी बाजारों में तेजी के रुख तथा अमेरिकी मु्द्रा के मुकाबले रुपये में अबतक की सबसे बड़ी गिरावट के कारण सोमवार को घरेलू बाजारों में सभी तेल-तिलहनों के दाम में पर्याप्त तेजी देखी गई। इस तेजी के कारण सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल में सुधार दर्ज हुआ।
बाजार सूत्रों के अनुसार, मलेशिया एक्सचेंज दोपहर लगभग 2.25 प्रतिशत तेजी के साथ बंद हुआ जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में दो प्रतिशत से अधिक का सुधार जारी है।
सूत्रों ने कहा कि मूंगफली के हाजिर बाजार के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम होने की वजह से किसान बाजारों में आवक सीमित मात्रा में ला रहे हैं। इससे मूंगफली तेल-तिलहन में सुधार है। सस्ता होने की वजह से सरसों की मांग होने तथा सरसों के तेल रहित खल की मांग से सरसों तेल-तिलहन में भी सुधार है। विदेशों में भी खाद्य तेलों के दाम मजबूत हुए हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे नीचे स्तर पर बंद हुआ है। इन सबने मिलकर खाद्य तेलों के आयात को महंगा कर दिया है। इन मिले-जुले प्रभावों की वजह से सभी तेल-तिलहनों के दाम मजबूत रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,375-7,400 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,625-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,510-2,810 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,525-2,625 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,525-2,670 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,875 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,750 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,450-7,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 7,100-7,175 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश
राजेश अजय
अजय

Facebook


