LPG Cylinder New Rules: अब LPG सिलेंडर की होगी सिर्फ होम डिलीवरी, बीजेपी सरकार का बड़ा फैसला

LPG Cylinder New Rules: दिल्ली की बीजेपी सरकार ने एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री पर नया नियम जारी किया है। अब गोदामों से सीधे सिलेंडर बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दी गई है। तेल कंपनियों और गैस डिस्ट्रीब्यूटर को निर्देश दिए गए हैं कि वे सीधे उपभोक्ताओं को सिलेंडर न बेचें। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LPG Cylinder New Rules: अब LPG सिलेंडर की होगी सिर्फ होम डिलीवरी, बीजेपी सरकार का बड़ा फैसला

(LPG Cylinder New Rules/ Image Credit: ANI News)

Modified Date: April 6, 2026 / 11:38 am IST
Published Date: April 6, 2026 11:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में गोदाम से LPG बिक्री पर सख्त रोक।
  • नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई का अलर्ट।
  • प्रवासी मजदूरों के लिए 5-किलो सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ाई।

नई दिल्ली: LPG Cylinder New Rules: दरअसल, दिल्ली की बीजेपी सरकार ने गोदामों से सीधे LPG सिलेंडरों की बिक्री पर सख्त रोक लगा दी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि LPG की सप्लाई पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ताकि कोई कमी न हो और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे गैस एजेंसियों या गोडाउन पर न जाएं और भीड़ इकट्ठा न करें। बुक किए गए सिलेंडर तय समय के भीतर घरों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

5 किलो सिलेंडरों की सप्लाई बढ़ाई

सरकार ने प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की उपलब्धता बढ़ा दी है। ये सिलेंडर अब वैध ID दिखाकर खरीदे जा सकते हैं और पते के वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। कंज्यूमर्स को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर्स की जानकारी देने के लिए चुनिंदा HPCL आउटलेट्स पर 11 हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं। 4 अप्रैल को 1,14,679 LPG बुकिंग हुई और 1,31,335 सिलेंडरों की डिलीवरी की गई। घरेलू LPG की डिलीवरी का औसत समय 4.24 दिन है।

जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए खास कंट्रोल रूम बनाया गया है। हेल्पलाइन नंबर 011-23-37-9836 और 838-382-4659 हैं। दिल्ली पुलिस ने 17 जगहों पर छापे मारे, जबकि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 76 गैस एजेंसियों और स्टोरेज साइट्स का निरीक्षण किया। सरकार लगातार सप्लाई पर नजर रख रही है ताकि कोई कमी या गड़बड़ी न हो।

सीएम की नागरिकों से अपील

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में LPG की सप्लाई पूरी तरह से कंट्रोल में है। नागरिक बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम पर भरोसा रखें और नियमों का पालन करें। सरकार की पहल से सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण में सुधार हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।