Delhi Howrah Railway Accident: पहिये से निकला धुआं बना जानलेवा… नीचे खड़ा यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आया, फिर जो हुआ दिल दहला देगा!
Delhi Howrah Railway Accident: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने यात्रियों को दहला दिया। जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी-द्वारका एक्सप्रेस के दो कोचों में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या के कारण पहियों से धुआं निकलने लगा।
TRAIN ACCIDENT/ image source: ChapraZila x handle
- ब्रेक बाइंडिंग से ट्रेन में धुआं
- यात्रियों में मची भारी अफरा-तफरी
- ट्रैक पर उतरने से हादसा
Delhi Howrah Railway Accident: छपरा: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने यात्रियों को दहला दिया। जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी-द्वारका एक्सप्रेस के दो कोचों में ब्रेक बाइंडिंग की समस्या के कारण पहियों से धुआं निकलने लगा। यह घटना साम्हों रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर करीब साढ़े चार बजे हुई। धुआं उठता देख ट्रेन के यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया, जिसके बाद कई यात्री घबराकर ट्रैक पर उतर गए।
तकनीकी खराबी पर रुकी ट्रेन से उतरे यात्री की दूसरी ट्रेन से कटकर मौत
ओखा गुवाहाटी एक्सप्रेस इटावा से कानपुर की ओर डाउन लाइन पर जा रही थी pic.twitter.com/iuF7MYquhO
— छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) April 6, 2026
Indian Railway News Accident: रेलवे कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुटे
इसी दौरान रेलवे कर्मचारियों ने फायर सिलिंडर की मदद से ब्रेक बाइंडिंग को ठीक करने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि इसी प्रक्रिया के दौरान अप लाइन से अजमेर-सियाल्दाह एक्सप्रेस गुजर रही थी। इसी समय ट्रैक के पास खड़े एक यात्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलोवर हसन निवासी पत्थर रोड, नागौर (असम) के रूप में की गई है। जीआरपी के अनुसार, यात्री की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई।
Guwahati Dwarka Express Incident: रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला
घटना के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा बलों ने स्थिति को संभाला। गुवाहाटी-द्वारका एक्सप्रेस को साम्हों स्टेशन के लूप लाइन पर खड़ा कर दोनों कोचों की जांच की गई और करीब 22 मिनट बाद उसे आगे के लिए रवाना किया गया। इस हादसे ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और आपात स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और रेलवे अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
उप्र : जालौन में खेत में मिला पुरुष और विवाहित महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
उप्र : बहराइच में पुलिस हिरासत से फरार अपराधी ‘डोकोमो’ गिरफ्तार
मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ट्रंप पर इस्लाम का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया
प्रज्ञानानंदा ने कारुआना के साथ ड्रॉ खेला, वैशाली ने झोंगयी को हराया
पश्चिम एशिया संकट : जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री, संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से बात की

Facebook


