LPG Latest Price: इन 15 शहरों में मात्र 633 रुपये में मिल रहा घरेलू LPG सिलेंडर, जानिए खूबियां

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट 1 दिसंबर को जारी हो चुके हैं। कामर्शियल सिलेडर 100 रुपये महंगा हो चुका है और 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में पिछले 2 महीने से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG Latest Price: इन 15 शहरों में मात्र 633 रुपये में मिल रहा घरेलू LPG सिलेंडर, जानिए खूबियां
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: December 2, 2021 12:31 pm IST

Click on the link to join IB24

LPG Latest Price: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के नए रेट 1 दिसंबर को जारी हो चुके हैं। कामर्शियल सिलेडर 100 रुपये महंगा हो चुका है और 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में पिछले 2 महीने से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav Candidate List: BJP ने Bhilai Nagar Nigam के 70 वार्डो के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान

वहीं, आप अगर दिल्ली, बनारस, प्रयागराज, फरीदाबाद, गुरुग्राम, जयपुर, हैदराबाद, जालंधर, जमशेदपुर, पटना, मैसूर, लुधियाना, रायपुर, रांची, अहमदाबाद जैसे शहरों में रहते हैं तो आपको एक ऐसे सिलेंडर के बारे में बता रहे हैं, जिसे 633.50 रुपये से लेकर 697 रुपये में रीफिल करवा सकते हैं। इस सिलेंडर में केवल 10 किलो ही गैस रहेगी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने नगर निगम भिलाई के लिए प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें पूरी सूची 

दरअसल हम बात कर रहे हैं उस सिलेंडर की, जिसमें गैस दिखती भी है और 14.2 किलो गैस वाले भारी भरकम सिलेंडर से हल्का भी है। वैसे तो 14.2 किलो गैस वाला सिलेंडर दिल्ली में अभी 899.50 रुपये में मिल रहा है, लेकिन कंपोजिट सिलेंडर मात्र 633.50 रुपये में भरवा सकते हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में यह 677 रुपये में मिल रहा है।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com