LPG Price 08 May 2026: क्या आज फिर बदले सिलेंडर के दाम! घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के नए रेट कहीं आपकी थाली को और महंगे तो नहीं कर दिए? जानें कहां है सबसे सस्ती गैस?

Ads

LPG Price 08 May 2026: रूस, ऑस्ट्रेलिया और अजरबैजान जैसे देशों में LPG की कीमतें भारत की तुलना में काफी कम है। इसके विपरीत भारत उन देशों में शामिल है जहां उपभोक्ताओं को रसोई गैस के लिए ज्यादा भुगतान करना पड़ता है। जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 12:01 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 12:03 PM IST

(LPG Price 08 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • मार्च से मई 2026 के बीच LPG की कीमतों में तेज बढ़ोतरी।
  • भारत में LPG लगभग ₹66.73 प्रति लीटर तक पहुंची।
  • अल्जीरिया में सबसे सस्ती LPG, भारत में अपेक्षाकृत महंगी।

नई दिल्ली: LPG Price 08 May 2026 in India: हाल ही में जारी नए आंकड़ों ने दुनिया भर में LPG यानी रसोई गैस की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मार्च 2026 की तुलना में मई 2026 तक कई देशों में एलपीजी के दाम बढ़े हैं। भारत में भी इसी अवधि के दौरान घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर महंगे हुए हैं। इससे आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव देखने को मिल रहा है।

भारत में कीमतों में तेज उछाल

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज के मुताबिक, भारत में 2 मार्च 2026 को LPG की कीमत करीब 59.90 रुपये प्रति लीटर थी जो मई 2026 में बढ़कर लगभग 66.73 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। यानी सिर्फ दो महीनों में करीब 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चूंकि 1 किलो LPG लगभग 2 लीटर के बराबर होता है। इसलिए घरेलू खर्च पर इसका सीधा असर दिख रहा है। भारत में पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर दोनों महंगे हुए हैं।

देश के बड़े शहरों में 19 Kg कमर्शियल LPG के नए रेट

शहर 19 Kg LPG सिलेंडर का रेट (₹)
दिल्ली ₹ 3,071.50
मुंबई ₹ 3,024
कोलकाता ₹ 3,202
चेन्नई ₹ 3,237
अहमदाबाद ₹ 3,091
पुणे ₹ 3,084
आगरा ₹ 3,125.50
गोरखपुर ₹ 3,255.50
लखनऊ ₹ 3,194

किन देशों में LPG सबसे सस्ती है

ताजा आंकड़ों के अनुसार, अल्जीरिया में LPG सबसे सस्ती है जहां कीमत लगभग 8.61 रुपये प्रति लीटर है। इसके बाद अंगोला में करीब 10.36 रुपये प्रति लीटर और सऊदी अरब में लगभग 27.62 रुपये प्रति लीटर कीमत दर्ज की गई है। रूस, अजरबैजान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी LPG भारत की तुलना में काफी सस्ती मिलती है। इसके मुकाबले भारत उन देशों में शामिल है जहां उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत देती पड़ती है।

भारत में महंगाई के कारण और असर

विशेषज्ञों के अनुसार भारत में LPG महंगी होने के कई कारण हैं। देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। जिससे अंतरराष्ट्रीय कीमतों का सीधा असर पड़ता है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, ट्रांसपोर्ट लागत, टैक्स और वितरण खर्च भी कीमत बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भी ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ाई है। जिसका सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ रहा है।

बड़े शहरों में LPG के मौजूदा रेट

देश के बड़े शहरों में 19 किलो कमर्शियल LPG के रेट भी ऊंचे बने हुए हैं। दिल्ली में यह 3,071.50 रुपये, मुंबई में 3,024 रुपये, कोलकाता में 3,202 रुपये और चेन्नई में 3,237 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं इंदौर, पटना, जयपुर, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में घरेलू और कमर्शियल दोनों सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग स्तर पर बनी हुई हैं। लगातार बढ़ते दामों ने होटल, ढाबा और आम उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर के रेट (इंडेन के अनुसार)

शहर घरेलू एलपीजी सिलेंडर (₹) कमर्शियल सिलेंडर (₹)
इंदौर ₹ 941 ₹ 3,176.50
रायपुर ₹ 984.50 ₹ 3,294.50
पटना ₹ 1,002.50 ₹ 3,346.50
देहरादून ₹ 932 ₹ 3,129
अंडमान ₹ 989 ₹ 3,490
जयपुर ₹ 916.50 ₹ 3,099
बेंगलुरु ₹ 915.50 ₹ 3,152
हैदराबाद ₹ 965 ₹ 3,315

इन्हें भी पढ़ें:

भारत में LPG की कीमत क्यों बढ़ रही है?

भारत में LPG की कीमत आयात निर्भरता, अंतरराष्ट्रीय दाम, डॉलर की मजबूती और टैक्स जैसे कारणों से बढ़ रही है।

क्या भारत में LPG अन्य देशों से महंगी है?

हाँ, रूस, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया जैसे कई देशों की तुलना में भारत में LPG महंगी है।

भारत में हाल ही में LPG कितनी बढ़ी है?

मार्च से मई 2026 के बीच LPG की कीमत लगभग ₹7 प्रति लीटर तक बढ़ी है।

सबसे सस्ती LPG किस देश में है?

अल्जीरिया में LPG सबसे सस्ती है, जहां कीमत लगभग ₹8.61 प्रति लीटर है।