School Closed Or Open
नई दिल्ली : School Closed Or Open : देश में अलग-अलग राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी अलर्ट के बीच 8 अगस्त 2026 को स्कूलों की छुट्टियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, पूरे देश में एक साथ कोई केंद्रीय छुट्टी घोषित नहीं की गई है और संबंधित जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर फैसले ले रहे हैं।
राजधानी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में फिलहाल दिल्ली शिक्षा निदेशालय या संबंधित जिला प्रशासन द्वारा 8 अगस्त के लिए आधिकारिक छुट्टी का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है, यानी यहाँ स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे। School cLOSE news हालांकि, स्थानीय स्तर पर अत्यधिक जलभराव या बारिश बढ़ने पर तड़के आपातकालीन फैसला लिया जा सकता है।
दूसरी ओर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर जिलों में कांवड़ यात्रा के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और रूट डायवर्जन को देखते हुए 4 से 12 अगस्त 2026 तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा, बुलंदशहर में मौसम के मिजाज और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 8 अगस्त को नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-