Reported By: Neeraj Kumar Sharma
,CG Police Raid News/Image Credit: IBC24.in
CG Police Raid News: राजिम: रायपुर ग्रामीण के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में NSA के आरोपी लल्ला उर्फ टूमन सोनवानी के घर पुलिस ने शुक्रवार को छापामार कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से दो जेरिकेन में रखा पेट्रोल बरामद किया है। बरामद पेट्रोल को पुलिस ने जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को NSA के आरोपी लल्ला उर्फ टूमन सोनवानी की गिरफ्तारी के दौरान उसके परिजनों और समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया था। (CG Police Raid News) इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ विवाद हुआ और गोबरा नवापारा थाना व पुलिस वाहन को पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
CG Police Raid News: इसके बाद शुक्रवार को आरोपी के घर की तलाशी ली गई, जहां से दो जेरिकेन पेट्रोल बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद पेट्रोल का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले में आगे भी कार्रवाई जारी है।
इन्हें भी पढ़ें-