एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव
Modified Date: June 9, 2026 / 03:03 pm IST
Published Date: June 9, 2026 3:03 pm IST

मुंबई, नौ जून (भाषा) लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) अपनी निर्माण गतिविधियों के विस्तार के लिए स्वचालन, रोबोटिक्स और प्रौद्योगिकी आधारित समाधान पर बड़ा दांव लगा रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कंपनी का मानना है कि केवल श्रमबल बढ़ाकर वृद्धि की रफ्तार बनाए रखना संभव नहीं होगा।

एलएंडटी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) आर. शंकर रमण ने ‘आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज इंडिया इन्वेस्टर्स कॉन्फ्रेंस-2026’ में कहा, ‘‘पिछले तीन-चार वर्षों के दौरान कंपनी ने निर्माण क्षेत्र में अभूतपूर्व स्तर तक स्वचालन को बढ़ावा देने का काम किया है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी की ऑर्डर बुक पिछले पांच वर्षों में लगभग 3-3.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर करीब 7.5 लाख करोड़ रुपये हो गई है। इसी अवधि में परियोजनाओं के निष्पादन में लगे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर्मचारियों तथा श्रमिकों की संख्या 1.5 लाख से बढ़कर लगभग चार लाख हो गई है।

रमण ने कहा कि कंपनी निष्पादन संबंधी चुनौतियों का समाधान करने और श्रम-प्रधान निर्माण पद्धतियों पर निर्भरता घटाने के लिए स्वचालन पर विशेष जोर दे रही है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में