सीतारमण ने ब्रिक्स बैठक के पहले फाइनेंस ट्रैक के नतीजों की समीक्षा की

सीतारमण ने ब्रिक्स बैठक के पहले फाइनेंस ट्रैक के नतीजों की समीक्षा की

सीतारमण ने ब्रिक्स बैठक के पहले फाइनेंस ट्रैक के नतीजों की समीक्षा की
Modified Date: September 7, 2026 / 10:14 pm IST
Published Date: September 7, 2026 10:14 pm IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को आर्थिक मामलों के विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर ‘ब्रिक्स फाइनेंस ट्रैक’ के प्रमुख नतीजों और ब्रिक्स वित्त मंत्रियों एवं केंद्रीय बैंक गवर्नर की मुंबई में होने वाली आगामी बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।

ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर की अंतिम बैठक नौ-दस सितंबर को मुंबई में होगी। यह बैठक ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले आयोजित की जा रही है।

यह बैठक वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर की पिछले महीने जयपुर में हुई सफल बैठक के बाद हो रही है।

मुंबई बैठक की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महिला नेतृत्व की एक मजबूत टीम ब्रिक्स फाइनेंस ट्रैक में अपने अनुभव और विशेषज्ञता का योगदान दे रही है।

ब्रिक्स फाइनेंस ट्रैक का मार्गदर्शन ‘लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण’ विषय के तहत किया जा रहा है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में