ल्यूपिन को मोडाफिनिल टैबलेट के लिए अमेरिका में मंजूरी मिली

ल्यूपिन को मोडाफिनिल टैबलेट के लिए अमेरिका में मंजूरी मिली

ल्यूपिन को मोडाफिनिल टैबलेट के लिए अमेरिका में मंजूरी मिली
Modified Date: September 4, 2026 / 08:34 pm IST
Published Date: September 4, 2026 8:34 pm IST

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसे अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से ‘मोडाफिनिल’ टैबलेट बेचने की मंजूरी मिल गई है, जिसका इस्तेमाल अत्यधिक नींद आने की समस्या के इलाज में किया जाता है।

ल्यूपिन ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी को 100 मिलीग्राम और 200 मिलीग्राम क्षमता वाली ‘मोडाफिनिल टैबलेट यूएसपी’ के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएस एफडीए) से मंजूरी मिली है।

कंपनी ने कहा कि यह दवा अत्यधिक नींद आने वाले वयस्क मरीजों में जागने की क्षमता बेहतर करने के लिए इस्तेमाल की जाती है।

ल्यूपिन की वर्तमान में 15 विनिर्माण इकाइयां हैं और कंपनी दुनिया भर के 100 से अधिक बाजारों में मौजूद है।

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में