7th Pay DA Hike Announcement: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान.. 85 हजार कर्मचारियों का DA 42 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करेगी सरकार, मिला जन्माष्टमी का तोहफा

अरोड़ा ने कहा कि मान सरकार इन कर्मचारियों को "जन्माष्टमी का तोहफा" देगी। उन्होंने कहा कि तीन-सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति ने इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का फैसला किया है। अरोड़ा ने कहा कि कमेटी की सिफारिश मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी।

7th Pay DA Hike Announcement: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान.. 85 हजार कर्मचारियों का DA 42 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करेगी सरकार, मिला जन्माष्टमी का तोहफा

7th Pay DA Hike Announcement in Punjab || Image- IBC24 News File

Modified Date: September 4, 2026 / 09:16 pm IST
Published Date: September 4, 2026 9:12 pm IST
HIGHLIGHTS
  • DA 42 से बढ़ाकर 60 प्रतिशत होगा
  • 85,000 सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
  • कर्मचारियों को मिला जन्माष्टमी का तोहफा

चंडीगढ़: पंजाब सरकार 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती किए गए करीब 85,000 सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) 18 फीसदी बढ़ाकर 60 प्रतिशत करेगी। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। (7th Pay DA Hike Announcement in Punjab) अरोड़ा ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर गौर करने के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति ने इस संबंध में सिफारिश की थी। यह घोषणा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती किए गए कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ते के साथ केंद्र के वेतनमान के बराबर वेतन मिल रहा था।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

DA सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार

यह जुलाई 2020 से पहले भर्ती किए गए कर्मचारियों के वेतनमान से काफी कम था, जिन्हें पंजाब वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाता है। अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में दो वेतनमान हैं, जिससे अलग-अलग हितों को लेकर टकराव और भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि इनमें पंजाब के मूल वेतनमान और केंद्र के मूल वेतनमान के बराबर वाला वेतनमान (सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार) शामिल हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अरोड़ा ने कहा, “पंजाब के मूल वेतनमान परंपरागत रूप से अधिक होते हैं और केंद्र के मूल वेतन से 30 से 70 प्रतिशत तक ज्यादा हैं। इसमें मौजूदा 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जोड़ने पर वेतन केंद्र के वेतनमान से काफी अधिक हो जाता है।” (7th Pay DA Hike Announcement in Punjab) उन्होंने कहा, “जब हम गणना करके तुलना करते हैं, तो केंद्र के मूल वेतन में 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता जोड़ने के बाद भी पंजाब के वेतनमान और कर्मचारियों को हाथ में मिलने वाला वेतन अधिक है।”

छह वर्ष में 85,000 कर्मचारियों की भर्ती

अरोड़ा ने कहा कि मान सरकार इन कर्मचारियों को “जन्माष्टमी का तोहफा” देगी। उन्होंने कहा कि तीन-सदस्यीय कैबिनेट उप-समिति ने इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने का फैसला किया है। अरोड़ा ने कहा कि कमेटी की सिफारिश मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस बढ़ोतरी का लाभ जुलाई 2020 से पहले भर्ती किए गए कर्मचारियों को नहीं मिलेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

अहमदाबाद में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता, शीतल करेंगी भारत की अगुआई

अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया

नेपाल: सुरंग में नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन बचाया गया

हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown