Raipur Imam Dismiss News: सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले रायपुर के इस इमाम पर बड़ी कार्रवाई, किया गया बर्खास्त, जानें क्या है पूरा मामला
Raipur Imam Dismiss News: राजधानी रायपुर के संजय नगर के गरीब नवाज मस्जिद के इमाम को बर्खास्त कर दिया गया है।
Raipur Imam Dismiss News/Image Credit: IBC24
- भड़काउ बयान देने और सामाजिक समरसता बिगाड़ने के आरोप में इमाम पर कार्रवाई की गई है।
- संजय नगर के गरीब नवाज मस्जिद के इमाम को बर्खास्त कर दिया गया है।
- मस्जिद की कमेटी ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड में शिकायत की थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
Raipur Imam Dismiss News: रायपुर: भड़काउ बयान देने और सामाजिक समरसता को बिगाड़ने के आरोप में रायपुर के इमाम को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त इमाम का नाम मुजिबुर्ररहमान है। यह संजय नगर के गरीब नवाज मस्जिद में पिछले 20 सालों से ईमाम था, लेकिन लगातार भड़काउ बयान देने, मुस्लिम समाज के ही अलग अलग धड़ों को भड़काने के चलते इन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। इनके खिलाफ मस्जिद की कमेटी ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड में शिकायत की थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
क्या है पूरा ममला?
Raipur Imam Dismiss News: मस्जिद कमेटी के सचिव के मुताबिक बीते दिनों मुस्लिम समाज की एक महिला का निधन हो गया था, लेकिन इमाम ने अपनी पुरानी दुश्मनी के चलते जनाजे की नमाज अदा नहीं करने दी। उल्टा मस्जिद के लाउडस्पीकर से अनाउंस कर दूसरे लोगों को भी जनाजे की नमाज करने से मना कर दिया। इस पर बवाल और मारपीट तक हो गई, जिसके चलते मृतिका के परिवार के एक युवक की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। इमाम पर यह भी आरोप है कि हिस्सेवाली कुर्बानी के नाम पर भी लोगों से पैसे वसूले। वहीं, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने भी कहा कि सामाजिक सौहार्द्र बिगाड़ने और पावर के दुरुपयोग के चलते उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Jio Turns 10 News : सिर्फ 8.9 लाख ग्राहक थे… 10 साल में 5.09 करोड़! MP-छत्तीसगढ़ में Jio ने कैसे पलट दी इंटरनेट की पूरी कहानी?
- Child Pornographic Pooja Mathur: टेलीग्राम पर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचती थी ये महिला.. खुद भी 6 साल के बच्चे की मां.. जानें क्या थी कीमत
- Medical College with wifes body on stretcher : पत्नी की मौत के बाद शव लेकर पार्किंग में बैठा रहा पति, बारिश में मां के पास रोती रही 8 साल की बच्ची, फिर एक सिपाही ने जो किया, जीत लिया सबका दिल

Facebook


