Employees Diwali bonus finalized: तय हुआ दीवाली का बोनस!.. 72 हजार से लेकर 3.30 लाख तक आएगा बैंक खातों में, इस तारीख को होगा अकाउंट में जमा

बोनस समझौता ऐसे समय हुआ है, जब हाल में हुए वेतन समझौते को लेकर कुछ कर्मचारियों में असंतोष की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में बोनस समझौते को कर्मचारियों के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है। प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस को लेकर कई दौर की बातचीत के बाद सहमति बनी।

Employees Diwali bonus finalized: तय हुआ दीवाली का बोनस!.. 72 हजार से लेकर 3.30 लाख तक आएगा बैंक खातों में, इस तारीख को होगा अकाउंट में जमा

Employees Diwali bonus finalized for 2026 || Image- IBC24 News Archived

Modified Date: September 4, 2026 / 08:53 pm IST
Published Date: September 4, 2026 8:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कर्मचारियों को मिलेगा 18.68 प्रतिशत बोनस
  • 25,603 कर्मचारियों में बंटेंगे ₹315 करोड़
  • 11 सितंबर को खातों में आएगी राशि

जमशेदपुर: टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच वित्त वर्ष 2025-26 के बोनस को लेकर समझौता हो गया है। (Employees Diwali bonus finalized for 2026) इसके तहत कर्मचारियों को 18.68 प्रतिशत बोनस मिलेगा। बोनस की राशि 11 सितंबर 2026 को कर्मचारियों के बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इस साल टाटा स्टील की विभिन्न इकाइयों के 25,603 कर्मचारियों के बीच कुल 315 रुपये करोड़ बोनस बांटा जाएगा। बोनस की राशि कर्मचारियों के पुराने बेसिक पे और डीए के आधार पर तय की जाएगी।

जमशेदपुर और ट्यूब्स डिवीजन के 11,021 कर्मचारी

जमशेदपुर प्लांट और ट्यूब्स डिवीजन के कुल 11,021 कर्मचारी बोनस के दायरे में आएंगे। इन कर्मचारियों के बीच करीब 163.85 रुपये करोड़ बांटे जाएंगे। इनका औसत बोनस लगभग 1.48 रुपये लाख रहने की उम्मीद है। हालांकि, हर कर्मचारी को मिलने वाली रकम अलग-अलग होगी। बोनस की राशि कर्मचारी की कैटेगरी और उपस्थिति यानी अटेंडेंस के आधार पर तय होगी।

₹4.52 लाख तक मिलेगा बोनस

ओएस कैटेगरी में वास्तविक उपस्थिति के आधार पर अधिकतम बोनस 4,52,512 रुपये तक पहुंच सकता है। (Employees Diwali bonus finalized for 2026) वहीं एनएस कैटेगरी में अधिकतम बोनस 1,28,448 रुपये तक होगा। NS कैटेगरी में पूरी उपस्थिति वाले कर्मचारियों के लिए न्यूनतम बोनस 39,016 रुपये तय किया गया है।

11 सितंबर को खाते में आएगी राशि

बोनस समझौते के बाद कर्मचारियों को अब भुगतान की तारीख का इंतजार है। कंपनी की ओर से बोनस राशि 11 सितंबर को सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। त्योहारों के सीजन से पहले बोनस मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पिछले वेतन समझौते के बाद बोनस पर नजर

बोनस समझौता ऐसे समय हुआ है, जब हाल में हुए वेतन समझौते को लेकर कुछ कर्मचारियों में असंतोष की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में बोनस समझौते को कर्मचारियों के लिए राहत के तौर पर देखा जा रहा है। प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस को लेकर कई दौर की बातचीत के बाद सहमति बनी। (Employees Diwali bonus finalized for 2026) कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के योगदान को कंपनी के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण बताया है। टाटा स्टील के उपलब्ध वित्तीय आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का प्रदर्शन बोनस गणना के लिए महत्वपूर्ण रहा और बोनस राशि को बढ़ाकर ₹315 करोड़ किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:

अहमदाबाद में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता, शीतल करेंगी भारत की अगुआई

अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया

नेपाल: सुरंग में नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन बचाया गया

हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown