मैजिकपिन ने रेस्तरां, खुदरा विक्रेताओं के लिए एआई सहायक ‘वेरा’ पेश किया

मैजिकपिन ने रेस्तरां, खुदरा विक्रेताओं के लिए एआई सहायक ‘वेरा’ पेश किया

मैजिकपिन ने रेस्तरां, खुदरा विक्रेताओं के लिए एआई सहायक ‘वेरा’ पेश किया
Modified Date: April 6, 2026 / 02:59 pm IST
Published Date: April 6, 2026 2:59 pm IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) खाने-पीने के सामान की आपूर्ति करने वाले और ई-कॉमर्स मंच ‘मैजिकपिन’ ने सोमवार को रेस्तरां और खुदरा विक्रेताओं के लिए एक कृत्रिम मेधा (एआई) सहायक ‘वेरा’ शुरू करने की घोषणा की।

इसकी मदद से वे अपने परिचालन की योजना बनाने के लिए वास्तविक समय में आने वाले ऑर्डर की संख्या की सटीक जानकारी हासिल कर सकेंगे।

कंपनी ने बताया कि इस सहायक के औपचारिक रूप से बाजार में आने से पहले के परीक्षण चरण के दौरान ही एक लाख से अधिक रेस्तरां और खुदरा विक्रेता इससे जुड़ चुके हैं।

देश भर में खाद्य वितरण से जुड़े रेस्तरां के सामने अचानक आए रसोई गैस के गंभीर संकट को देखते हुए इसके उपयोग की शुरुआत को समय से पहले ही प्रभावी कर दिया गया, ताकि वेरा के माध्यम से उन्हें तुरंत सहायता मिल सके।

मैजिकपिन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और सह-संस्थापक अंशू शर्मा ने कहा कि शुरुआती परिणामों से पता चला है कि वेरा की मदद से व्यापारियों की ऑनलाइन दृश्यता में डेढ़ से दो गुना और ग्राहकों की सक्रियता में तीन गुना तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसका उद्देश्य कम मुनाफे पर काम करने वाले छोटे व्यवसायों के ऑनलाइन प्रदर्शन में सुधार करके उनकी आय को बढ़ाना है।

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में