महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री जनवरी में 28 प्रतिशत बढ़ी

महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री जनवरी में 28 प्रतिशत बढ़ी

महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री जनवरी में 28 प्रतिशत बढ़ी
Modified Date: February 1, 2023 / 06:32 pm IST
Published Date: February 1, 2023 6:32 pm IST

मुंबई, एक फरवरी (भाषा) वाणिज्यिक वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएमएल) की निर्यात सहित कुल ट्रैक्टर बिक्री जनवरी में 28 प्रतिशत बढ़कर 28,926 इकाई रही।

कंपनी ने जनवरी, 2022 में कुल 22,682 इकाइयां बेची थीं।

एमएंडएम की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री पिछले महीने 31 प्रतिशत बढ़कर 27,626 इकाई हो गई। एक साल पहले इसी महीने में 21,162 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी।

एमएंडएमएल में कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, ‘‘यह आने वाले महीनों के लिए अच्छा संकेत है, क्योंकि किसान फसल की कटाई शुरू कर रहे हैं।’’

भाषा रिया अजय

अजय


लेखक के बारे में