मनासुम सीनियर लिविंग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की परियोजना, 150 करोड़ रुपये का होगा निवेश

मनासुम सीनियर लिविंग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की परियोजना, 150 करोड़ रुपये का होगा निवेश

मनासुम सीनियर लिविंग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की परियोजना, 150 करोड़ रुपये का होगा निवेश
Modified Date: April 23, 2026 / 05:50 pm IST
Published Date: April 23, 2026 5:50 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) वरिष्ठ नागरिकों के लिए मकान बनाने वाली मनासुम सीनियर लिविंग ने वीएनसीटी ग्लोबल के साथ मिलकर चेन्नई में बुजुर्गों के लिए लक्जरी आवासीय परियोजना शुरू किये जाने की घोषणा की है। कंपनी इस परियोजना में 150 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

बेंगलुरु की कंपनी ने बयान में कहा कि ओएमआर बाईपास रोड पर स्थित ‘द मद्रास पवेलियन’ परियोजना में लगभग 150 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कुल 4.5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली इस परियोजना के तहत कुल 128 आवास बनाए जाएंगे, जिनमें 92 विला और 36 अपार्टमेंट शामिल हैं।

कंपनी के बयान के अनुसार परियोजना का विकास वीएनसीटी ग्लोबल करेगी। परियोजना वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

मनासुम सीनियर लिविंग के सह-संस्थापक अनंथराम वी. वरयूर ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए ऐसा माहौल बनाना है, जहां वे स्वतंत्र रूप से रह सकें और उन्हें जरूरी देखभाल व सहयोग मिल सके।

उन्होंने कहा कि बदलती जनसंख्या संरचना के बीच ऐसे आवासों की मांग बढ़ रही है, जो सिर्फ रहने की जगह नहीं बल्कि बेहतर जीवनशैली का अनुभव भी दें।

भाषा

योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में