West Bengal Voting Percentage Today: मोदी का जादू या दीदी पर भरोसा?.. दोपहर 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में करीब 79 प्रतिशत मतदान पूरा, जानें कितने सीटों पर हो रहा मतदान
West Bengal Real Time Voting Percentage Today: पश्चिम बंगाल में पहले चरण मतदान में 3 बजे तक करीब 79 प्रतिशत वोटिंग, तमिलनाडु में भी दिखा उत्साह
West Bengal Real Time Voting Percentage Today || Image- ANI News File
- पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक करीब 79 प्रतिशत मतदान
- तमिलनाडु में भी 70 प्रतिशत के करीब वोटिंग दर्ज
- दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है, जबकि तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। (West Bengal Real Time Voting Percentage Today) इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा और गुजरात व महाराष्ट्र में उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु में दोपहर 3 बजे तक लगभग 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत जारी मतदान में मतदाताओं का उत्साह सबसे अधिक दिखाई दिया। यहां 78.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा प्रतिशत है।
142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। जिन 16 जिलों में गुरुवार को पहले चरण की वोटिंग हो रही है, उनमें उत्तर बंगाल के कूच बिहार, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, (West Bengal Real Time Voting Percentage Today) अलीपुरद्वार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर व मालदा और दक्षिण बंगाल के मुर्शिदाबाद, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिमी मिदनापुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिमी बर्दवान और बीरभूम शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में बाकी बची 142 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव का दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा।
इसके अलावा, गुजरात के उखेर में हो रहे उपचुनाव में मतदान प्रतिशत 46.66 फीसदी दर्ज किया गया। वहीं, महाराष्ट्र के राघोली में हो रहे उपचुनाव में 39.60 प्रतिशत और बारामती में हो रहे उपचुनाव में 40.36 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
4 मई को नतीजे आएंगे सामने
गुजरात के उखेर उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 37.14 प्रतिशत तक वोटिंग दर्ज की गई। महाराष्ट्र के बारामती उपचुनाव में 31.91 प्रतिशत मत पड़े। महाराष्ट्र के राघोली उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 29.67 प्रतिशत तक मतदान हुआ। महाराष्ट्र के बारामती सीट से उपमुख्यमंत्री सुप्रिया पवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, 4 मई को नतीजे सामने आएंगे, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। (West Bengal Real Time Voting Percentage Today) सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इन्हें भी पढ़ें:-
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा
भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक
तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित
पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

Facebook


