AIIMS Rishikesh 6th Convocation Ceremony: AIIMS के छठे दीक्षां समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन और सीएम, धामी ने छात्रों को दी बधाई, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार
AIIMS Rishikesh 6th Convocation Ceremony: ऋषिकेश स्थित एम्स के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति और सीएम।
AIIMS Rishikesh 6th Convocation Ceremony/Image Credit: UK DIPR
- एम्स के छठे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए उपराष्ट्रपति और सीएम।
- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दीक्षांत समारोह को किया संबोधित।
- उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं।
AIIMS Rishikesh 6th Convocation Ceremony: देहरादून: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह न केवल वर्षों के अनुशासित प्रयासों और त्याग की परिणति है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी की शुरुआत भी है। उन्होंने स्नातकों से समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाने का आग्रह किया।
पीएम के नेतृत्व में भारत ने नवाचार और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सतत नवाचार और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत के व्यापक टीकाकरण अभियान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 14 करोड़ से अधिक नागरिकों को मुफ्त टीके लगाए गए। उन्होंने समावेशी विकास को बढ़ावा देने, (AIIMS Rishikesh 6th Convocation Ceremony) बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार के प्रयासों की सराहना की।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का देवभूमि उत्तराखण्ड में हार्दिक स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन से युवा चिकित्सकों को राष्ट्रसेवा की नई ऊर्जा एवं दिशा प्राप्त होगी।
सीएम धामी ने छात्र-छात्राओं को दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है और चिकित्सा क्षेत्र में उनका योगदान समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित एम्स ऋषिकेश आज प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण जीवन रक्षक संस्थान के रूप में स्थापित हो चुका है। यहां कैंसर उपचार, न्यूरोसर्जरी, रोबोटिक सर्जरी और जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, हेली एम्बुलेंस सेवा राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। (AIIMS Rishikesh 6th Convocation Ceremony) मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में एम्स ऋषिकेश के सैटेलाइट सेंटर का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिससे कुमाऊं क्षेत्र की जनता को भी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Image Credit: UK DIPR
स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, टेलीमेडिसिन नेटवर्क का विस्तार, जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाईयों की उपलब्धता तथा निःशुल्क पैथोलॉजिकल जांच जैसी योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।

Image Credit: UK DIPR
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि चिकित्सा पेशा केवल करियर नहीं, बल्कि मानव सेवा का सर्वाेच्च माध्यम है। (AIIMS Rishikesh 6th Convocation Ceremony) इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सांसद नरेश बंसल, महेंद्र भट्ट, एम्स ऋषिकेश के अध्यक्ष प्रो. राज बहादुर, कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, डीन (अकादमिक) प्रो. सौरभ, संकाय सदस्यों, छात्र – छात्राओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Dr. Mohan Yadav News: इस परियोजना से 30 हजार एकड़ भूमि की होगी सिंचाई, दो नए पुलों को होगा निर्माण, सीएम मोहन यादव ने नरयावली को दी ये बड़ी सौगातें
- CM Mohan Yadav: मोहन सरकार के प्रयासों का दिखा असर, केंद्र ने इतना बढ़ाया गेहूं खरीदी का कोटा, सीएम बोले- हर चुनौती में किसानों के साथ सरकार
- Pakistan Reaction on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले की बरसी पर आतंकी देश ‘पाकिस्तान’ का बयान.. भारत पर ही लगा रहा मनगढंत आरोप, पढ़ें आप भी..

Facebook



