Pakistan Reaction on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले की बरसी पर आतंकी देश ‘पाकिस्तान’ का बयान.. भारत पर ही लगा रहा मनगढंत आरोप, पढ़ें आप भी..

Pakistan Reaction on Pahalgam Attack Anniversary: पहलगाम हमले की बरसी पर पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाए, भारत ने दिया सख्त जवाब और श्रद्धांजलि दी

Pakistan Reaction on Pahalgam Attack: पहलगाम हमले की बरसी पर आतंकी देश ‘पाकिस्तान’ का बयान.. भारत पर ही लगा रहा मनगढंत आरोप, पढ़ें आप भी..

Pakistan Reaction on Pahalgam Attack || Image- Observer Research Foundation

Modified Date: April 23, 2026 / 07:15 pm IST
Published Date: April 23, 2026 7:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पहलगाम हमले की बरसी पर देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम
  • पाकिस्तान ने भारत पर लगाए झूठे और मनगढ़ंत आरोप
  • भारत ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त संदेश दिया

इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर देशभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने शहीदों को याद करते हुए आतंकवाद के खिलाफ अपनी एकजुटता और संघर्ष को जारी रखने का संकल्प दोहराया। (Pakistan Reaction on Pahalgam Attack) इस मौके पर देशवासियों ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की। भारत सरकार ने भी इस मुद्दे पर पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया।

पाकिस्तान का पुराना अलाप जारी, भारत पर ही उठाये सवाल

वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने एक बार फिर पुराने आरोप दोहराते हुए भारत पर ही सवाल उठाए हैं। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने झूठा दावा करते हुए कहा कि पहलगाम हमले के एक साल बाद भी भारत कोई ठोस सबूत पेश करने में नाकाम रहा है।

टेलीविजन पर जारी अपने बयान में तरार ने पहलगाम मामले को “भारत का झूठा अभियान” बताया और इसे “खोखली और तर्कहीन मानसिकता” का परिणाम करार दिया। उन्होंने भारतीय जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि घटना के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर संदेह पैदा होता है। (Pakistan Reaction on Pahalgam Attack) तरार ने दावा किया कि मात्र 10 मिनट के भीतर एफआईआर दर्ज होना कई सवाल खड़े करता है, क्योंकि घटनास्थल और पुलिस स्टेशन के बीच दूरी अधिक थी। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि दस्तावेज पहले से तैयार किए गए हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया और कुछ भारतीय राजनीतिक नेताओं ने भी जांच की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए थे। पाकिस्तान ने एक बार फिर स्वतंत्र और निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग दोहराई है।

पीड़ितों के साथ खड़े होने का ढोंग

पाक मंत्री ने आरोप लगाया कि भारत ने बिना किसी पुख्ता सबूत के पाकिस्तान पर दोष मढ़ा और इस मामले को लेकर “झूठा नैरेटिव” तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, भारत में कथित पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त करता है और निष्पक्ष जांच का समर्थन करता है।

पीएम मोदी ने जताई संवेदना

इसी बीच भारत में भी पहलगाम हमले की बरसी पर श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर पीड़ितों को याद किया और कहा कि भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। (Pakistan Reaction on Pahalgam Attack) उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आतंकियों के मंसूबों को कभी सफल न होने देने का संकल्प दोहराया।

रक्षा मंत्री बोले ‘पाक फैला रहा है अशांति’

जर्मनी दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत के पड़ोसी देशों में कुछ स्थिति ठीक नहीं है और एक देश लगातार अशांति फैला रहा है। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए भारतीय सेना की कार्रवाई का भी उल्लेख किया।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown