बीएसई कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 278 लाख करोड़ रुपये के रिकार्ड उच्च स्तर पर

Ads

बीएसई कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 278 लाख करोड़ रुपये के रिकार्ड उच्च स्तर पर

  •  
  • Publish Date - January 13, 2022 / 08:32 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बृहस्पतिवार को 278.15 लाख करोड़ रुपये के रिकार्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी से कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 85.26 अंक यानी 0.14 प्रतिशत चढ़कर 61,235.30 अंक पर पहुंच गया। पिछले चार कारोबारी दिवसों में सेंसेक्स 1,633.46 अंक चढ़ा है।

बाजार में जारी तेजी के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण अबतक के उच्चतम स्तर 2,78,15,826.32 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ इस दौरान निवेशकों की संपत्ति 7,00,934.44 करोड़ रुपये बढ़ी।

भाषा जतिन रमण

रमण