Reported By: Devendra Kumar Raidas
,Mandla Constable Suicide News /Image Credit: IBC24 File
Mandla Constable Suicide News: मंडला: मध्यप्रदेश के मंडला जिले के बम्हनी बंजर थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर में एक पुलिस आरक्षक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आरक्षक सुनील सरयाम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मंडला पुलिस लाइन में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार आरक्षक अपने परिवार के साथ थाना परिसर के पीछे स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता था।
परिजनों के मुताबिक सुबह उसने अपनी पत्नी से भोजन तैयार करने के लिए कहा और यह कहकर दूसरे कमरे में चला गया कि वह शराब का सेवन कर रहा है और बाद में काम पर जाएगा। (Mandla Constable Suicide News) काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पत्नी ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों और परिचितों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो आरक्षक फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और एसडीओपी नैनपुर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
Mandla Constable Suicide News: मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि मृतक वर्ष 2013 से पुलिस विभाग में कार्यरत था और 3 मार्च से लगातार अनुपस्थित चल रहा था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वह शराब का सेवन करता था। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। (Mandla Constable Suicide News) पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया है। एफएसएल की रिपोर्ट और सुसाइड नोट के परीक्षण के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-