न्यूयॉर्क, आठ जून (एपी) रोजर फेडरर इस साल अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में एक प्रदर्शनी मैच खेलेंगे। वह उस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में वापसी कर रहे हैं जिसे लगातार पांच बार जीतने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।
अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने से कुछ दिन पहले फेडरर 25 अगस्त को न्यूयॉर्क में खेलेंगे।
‘रोजर फेडरर: एन आइकन रिटर्न्स टू न्यूयॉर्क’ नाम की इस स्पर्धा में एंडी रॉडिक, जॉन मैकेनरो और आंद्रे अगासी भी शामिल होंगे। अमेरिकी टेनिस संघ ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
रॉडिक ने 2003 में अमेरिकी ओपन जीता था जिसके अगले साल से फेडरर का इस प्रतियोगिता में दबदबा शुरू हुआ था। फेडरर ने 2004 से 2008 के बीच लगातार खिताब जीते जो उनके 20 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब का हिस्सा थे।
फेडरर आखिरी बार 2019 में अमेरिकी ओपन में खेले थे।
फेडरर को हॉल ऑफ फेम में शामिल करने का समारोह 29 अगस्त को न्यूपोर्ट के रोड आइलैंड में होगा।
एपी सुधीर आनन्द
आनन्द