बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 288.50 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 288.50 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 288.50 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर
Modified Date: November 30, 2022 / 10:25 pm IST
Published Date: November 30, 2022 10:25 pm IST

नयी दिल्ली, 30 नवबंर (भाषा) सेंसेक्स के 63,000 स्तर के ऊपर बंद होने के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) बुधवार को 288.50 लाख करोड़ रुपये क उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 417.81 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 63,099.65 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में तेजी सातवें दिन जारी रही। इस दौरान यह 1,954.81 अंक यानी 3.19 प्रतिशत तक चढ़ा।

इन सात दिनों में निवेशकों की संपत्ति 7,59,642.89 करोड़ रुपये बढ़ी, जिससे बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का एमकैप 2,88,50,896.03 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में