मारुति ने स्टार्टअप्स के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया

मारुति ने स्टार्टअप्स के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया

मारुति ने स्टार्टअप्स के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: June 18, 2021 1:11 pm IST

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने नयी पीढ़ी की प्रौद्योगिकियों के लिये खोज करने और स्टार्टअप्स को व्यवसाय बढ़ाने में मदद करने के लिए नया कार्यक्रम शुरू किया है।

मारुति ने एक बयान में कहा कि हैदराबाद की इनोवेशन इंटरमीडियरी और बिजनेस इनक्यूबेटर टी-हब के साथ साझेदारी में मोबिलिटी चैलेंज का अनावरण किया गया।

उसने कहा कि इस चुनौती के लिए भारत और विदेशों से सीरीज-ए से यूनिकॉर्न तक के स्टार्टअप्स को आमंत्रित किया गया है। उनसे मोबिलिटी स्पेस में अपने अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समाधानों का प्रदर्शन करने की उम्मीद की जाएगी।

मारुति ने कहा कि इस कदम के जरिये वह स्टार्टअप्स के साथ-साथ मौजूदा ग्राहक आधार वाली कंपनियों के साथ भी साझेदारी करने को लेकर उत्सुक है।

इससे पहले जनवरी 2019 में मारुति ने नवोदित स्टार्टअप्स के विकास में तेजी लाने के लिए जीएचवी एक्सेलेरेटर के साथ साझेदारी में मोबिलिटी एंड ऑटोमोबाइल इनोवेशन लैब कार्यक्रम शुरू किया था।

भाषा जतिन

महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में