मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 9.11 प्रतिशत घटकर 3,446.9 करोड़ रुपये पर
मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 9.11 प्रतिशत घटकर 3,446.9 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही अप्रैल-जून में 9.11 प्रतिशत घटकर 3,446.9 करोड़ रुपये रहा।
कच्चे माल की लागत समेत कुल खर्च बढ़ने से कंपनी के मुनाफे पर दबाव पड़ा।
मारुति सुजुकी इंडिया ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,792.4 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में परिचालन आय 35.9 प्रतिशत बढ़कर 52,469.8 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 38,605.2 करोड़ रुपये थी।
एमएसआई ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 50,000.3 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 35,585.4 करोड़ रुपये था।
भाषा
यासिर रमण
रमण

Facebook


