मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 47.8 प्रतिशत उछलकर 3,877.8 करोड़ रुपये पर

मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 47.8 प्रतिशत उछलकर 3,877.8 करोड़ रुपये पर

मारुति सुजुकी का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 47.8 प्रतिशत उछलकर 3,877.8 करोड़ रुपये पर
Modified Date: April 26, 2024 / 04:41 pm IST
Published Date: April 26, 2024 4:41 pm IST

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 47.8 प्रतिशत उछलकर 3,877.8 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से भारी बिक्री और अनुकूल कीमतों के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में वाहन कंपनी का शुद्ध लाभ 2,623.6 करोड़ रुपये रहा था।

मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को कहा, “कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 20 लाख वाहन बेचे, जो अबतक का सर्वाधिक है। कंपनी लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष निर्यातक बनी रही। अब भारत से होने वाले कुल यात्री वाहन निर्यात में इसका योगदान 41.8 प्रतिशत है।”

मारुति सुजुकी का शेयर बीएसई पर 1.7 प्रतिशत गिरकर 12,687.05 रुपये पर बंद हुआ।

भाषा अनुराग रमण

रमण


लेखक के बारे में