मारुति सुजुकी की मई में बिक्री 34.76 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2.42 लाख इकाई पर

मारुति सुजुकी की मई में बिक्री 34.76 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2.42 लाख इकाई पर

मारुति सुजुकी की मई में बिक्री 34.76 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2.42 लाख इकाई पर
Modified Date: June 1, 2026 / 02:32 pm IST
Published Date: June 1, 2026 2:32 pm IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मई में सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। इस दौरान देश की सबसे बड़ी कार कंपनी की कुल बिक्री 34.76 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,42,688 इकाई रही।

कंपनी ने मई, 2025 में कुल 1,80,077 इकाइयों की बिक्री की थी।

मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि मई, 2026 में उसकी घरेलू बिक्री भी अब तक की सर्वाधिक 1,93,535 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह 1,38,690 इकाई थी।

अन्य ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) की बिक्री मई में 7,239 इकाई रही।

छोटी कारों (अल्टो और एस-प्रेसो) की बिक्री पिछले साल मई के 6,776 इकाइयों के मुकाबले बढ़कर 16,275 इकाई हो गई।

कॉम्पैक्ट कारों (बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट और वैगनआर) की बिक्री मई, 2025 के 61,960 इकाइयों के मुकाबले बढ़कर 81,555 इकाई हो गई।

यूटिलिटी वाहनों (ब्रेजा, अर्टिगा, ई विटारा, फ्रॉन्क्स, ग्रैंड विटारा, इन्विक्टो, जिम्नी, विटारा और एक्सएल6) की बिक्री सालाना आधार पर 54,899 इकाइयों से बढ़कर 79,267 इकाई हो गई।

इसी तरह, वैन (ईको) की बिक्री मई, 2026 में 13,240 इकाई रही जो पिछले साल इसी महीने में 12,327 इकाई थी।

हल्के वाणिज्यिक वाहन (एलसीवी) सुपर कैरी की बिक्री 2,728 इकाइयों के मुकाबले बढ़कर 3,198 इकाई हो गई।

कंपनी ने कहा कि मई, 2025 के 31,219 इकाइयों के मुकाबले पिछले महीने निर्यात बढ़कर 41,914 इकाई हो गया।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में