Gold Silver Rate Today 21 July 2026: अचानक चढ़ गए सोने-चांदी के दाम, गोल्ड 1.43 लाख के पार तो चांदी 5,100 रुपये महंगी… कहीं मौका आपके हाथ से फिसल तो नहीं गया?
Gold Silver Rate Today 21 July 2026: आज सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। जानें इस तेजी के पीछे की प्रमुख वजह क्या है? साथ ही देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के ताजा दाम तथा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में चांदी का ताजा भाव क्या है?
(Gold Silver Rate Today 21 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
- सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी।
- दो दिनों में 24 कैरेट सोना ₹180 महंगा।
- डॉलर की कमजोरी से गोल्ड को मिला सपोर्ट।
नई दिल्ली: Gold Silver Rate Today 21 July 2026: पिछले सप्ताह आई बड़ी गिरावट के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में सुधार देखने को मिल रहा है। निचले स्तर पर निवेशकों की खरीदारी बढ़ने और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी आने से दोनों कीमती धातुओं को मजबूती मिली है। राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत (Gold Price Today) लगातार दूसरे दिन बढ़ी है। बीते दो दिनों में 24 कैरेट वाला सोना 180 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है जबकि 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 210 रुपये बढ़े हैं। हालांकि आज के कारोबार में कीमतों में 10 रुपये की मामूली बदलाव दर्ज किया गया है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव
देश के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव (Gold Rate Today) में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,43,620 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,31,660 रुपये है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट सोना 1,43,470 रुपये तथा 22 कैरेट 1,31,510 रुपये में बिक रहा है। पटना और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,520 रुपये है। अगर 18 कैरेट सोने की बात करें तो चेन्नई में इसका भाव 1,09,660 रुपये है जबकि अधिकांश अन्य शहरों में इसकी कीमत 1,07,600 रुपये से 1,07,750 रुपये के बीच बनी हुई है।
आज भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) |
| Delhi Gold Price Today | ₹ 1,43,620 | ₹ 1,31,660 | ₹ 1,07,750 |
| Mumbai Gold Price Today | ₹ 1,43,470 | ₹ 1,31,510 | ₹ 1,07,600 |
| Kolkata Gold Price Today | ₹ 1,43,470 | ₹ 1,31,510 | ₹ 1,07,600 |
| Chennai Gold Price Today | ₹ 1,43,470 | ₹ 1,31,510 | ₹ 1,09,660 |
| Bengaluru Gold Price Today | ₹ 1,43,470 | ₹ 1,31,510 | ₹ 1,07,600 |
| Hyderabad Gold Price Today | ₹ 1,43,470 | ₹ 1,31,510 | ₹ 1,07,600 |
| Lucknow Gold Price Today | ₹ 1,43,620 | ₹ 1,31,660 | ₹ 1,07,750 |
| Patna Gold Price Today | ₹ 1,43,520 | ₹ 1,31,560 | ₹ 1,07,650 |
| Jaipur Gold Price Today | ₹ 1,43,620 | ₹ 1,31,660 | ₹ 1,07,750 |
| Ahmedabad Gold Price Today | ₹ 1,43,520 | ₹ 1,31,560 | ₹ 1,07,650 |
चांदी में भी तेजी, दो दिनों में 5,100 रुपये की बढ़त
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली है। दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद चांदी ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। पिछले दो दिनों में एक किलो चांदी का भाव कुल 5,100 रुपये बढ़ चुका है। इससे पहले 17 जून को चांदी के दाम में 5,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी, जिसके बाद कई दिनों तक कीमतें लगभग स्थिर बनी रहीं। अब निवेशकों की खरीदारी बढ़ने से इसमें फिर से मजबूती लौटती दिखाई दे रही है।
चार बड़े शहरों में चांदी के ताजा रेट
आज दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये महंगी होकर 2,35,100 रुपये पर पहुंच गई है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी का भाव (Silver Price Today) इसी स्तर पर बना हुआ है। वहीं चेन्नई में एक किलो चांदी 2,34,900 रुपये में बिक रही है, जो चारों प्रमुख महानगरों में सबसे कम कीमत है। आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार, डॉलर की चाल और निवेशकों की मांग के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों (Gold Silver Rates) में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| तारीख | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 21 जुलाई 2026 | ₹ 14,362 | 1 | ₹ 13,166 | 1 |
| 20 जुलाई 2026 | ₹ 14,361 | 17 | ₹ 13,165 | 20 |
| 19 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | 0 | ₹ 13,145 | 0 |
| 18 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | 76 | ₹ 13,145 | 65 |
| 17 जुलाई 2026 | ₹ 14,268 | -76 | ₹ 13,080 | -70 |
| 16 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | -28 | ₹ 13,150 | -25 |
| 15 जुलाई 2026 | ₹ 14,372 | 77 | ₹ 13,175 | 70 |
| 14 जुलाई 2026 | ₹ 14,295 | -11 | ₹ 13,105 | -10 |
| 13 जुलाई 2026 | ₹ 14,306 | -142 | ₹ 13,115 | -130 |
| 12 जुलाई 2026 | ₹ 14,448 | 0 | ₹ 13,245 | 0 |
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market 21 July 2026: तेजी का धमाका या मंदी का महाझटका? गिफ्ट निफ्टी ने खोल दिए बाजार के राज, आज इन शेयरों पर रखें पैनी नजर
- Sikkim Tunnel Accident: सिक्किम लैंडस्लाइड में 7 मजदूरों की मौत, इस जहरीली गैस के रिसाव से गई सभी की जान, बचाव अभियान जारी
- Today Live Breaking News and Updates 21 July 2026: दिल्ली की ओर बढ़ा किसानों का हुजूम, शंभू बॉर्डर सील, आखिर क्या है मांग

Facebook


