Tonk Leopard Attack Video: शराब दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन समेत 2 लोगों पर झपटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Tonk Leopard Attack Video: शराब दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन समेत 2 लोगों पर झपटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Tonk Leopard Attack Video: शराब दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन समेत 2 लोगों पर झपटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Tonk Leopard Attack Video: शराब दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन समेत 2 लोगों पर झपटा, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो /image: Social Media

Modified Date: July 21, 2026 / 10:35 am IST
Published Date: July 21, 2026 10:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के टोंक में शराब की दुकान में घुसा तेंदुआ, CCTV में कैद हुआ हमला
  • तेंदुए के हमले में सेल्समैन समेत दो लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
  • वन विभाग और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया

टोंक। Tonk Leopard Attack Video: राजस्थान से एक खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ शराब दूकान में घुसकर वहां मौजूद लोगों पर झपट पड़ता है। बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो टोंक जिले का है। सोमवार को एक तेंदुआ शराब के ठेके की दुकान में घुस गया। इस दौरान तेंदुए के हमले में शराब सेल्समैन समेत दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Tonk Leopard Attack Video मिली जानकारी के अनुसार, घटना टोडारायसिंह कस्बे में हुई, जहां तेंदुए ने पहले शराब की दुकान के बाहर एक व्यक्ति फतेह लाल कोली (40) पर हमला किया। इसके बाद वह दुकान के अंदर घुस गया और सेल्समैन संजय गुर्जर (25) पर भी हमला कर दिया। सेल्समैन किसी तरह दुकान से बाहर निकलने में सफल रहा। वहीं इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ लिया गया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.