Kisan Mahapanchayat Live: किसानों का बड़ा आंदोलन शुरू, बसों में सवार होकर निकलने अन्नदाता, शंभू बॉर्डर पूरी तरह सील

Kisan Mahapanchayat Live: किसानों का बड़ा आंदोलन शुरू, बसों में सवार होकर निकलने अन्नदाता, शंभू बॉर्डर पूरी तरह सील

Kisan Mahapanchayat Live: किसानों का बड़ा आंदोलन शुरू, बसों में सवार होकर निकलने अन्नदाता, शंभू बॉर्डर पूरी तरह सील

Kisan Mahapanchayat Live | Photo Credit: AI

Modified Date: July 21, 2026 / 11:25 am IST
Published Date: July 21, 2026 10:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च
  • बहादुरगढ़ में रोकी गईं बसें
  • शंभू बॉर्डर सील

नई दिल्ली: Kisan Mahapanchayat Live भारत-अमेरिका समझौते को रद्द करने की मांग को लेकर आज किसानों ने मोर्चा (Delhi Kisan Protest) खोल दिया है। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के किसानों को मंगलवार सुबह बहादुरगढ़ के पास अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर) पर दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। (Farmer Protest Today) किसानों की करीब पांच बसों को दिल्ली की ओर बढ़ने नहीं दिया गया, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

बसों में सवार होकर निकलने किसान

Kisan Mahapanchayat Live जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पंजाब के पटियाला सहित विभिन्न क्षेत्रों के सैकड़ों किसानों ने बस में सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें रोक दिया गया। किसानों की इस आंदोलन की वजजह से बहादुरगढ़ बाईपास के पास यूईआर लंबा जाम लग गया है। जिसकी वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर भारी तैनाती

किसानों के आंदोलन को देखते हुए हरियाणा-पंजाब सीमा भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। घग्गर नदी पर भी पुल पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है। किसानों की मांग है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता किसान विरोधी है।

पंजाब और हरियाणा बॉर्डर शंभू बंद

देशभर के किसानों की तरफ से दिल्ली महापंचायत की घोषणा के बाद हरियाणा में शंभू बॉर्डर को सुबह साढ़े पांच बजे ही सील कर दिया गया है। आंदोलन को देखते हुए यहां रात से ही रास्ता बंद करने की तैयारी की जा रही थी। सड़क बंद होने की वजह से आम जनता को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।