मैक्स एस्टेट्स की चौथी तिमाही की बिक्री बुकिंग 3,392 करोड़ रुपये रही

मैक्स एस्टेट्स की चौथी तिमाही की बिक्री बुकिंग 3,392 करोड़ रुपये रही

मैक्स एस्टेट्स की चौथी तिमाही की बिक्री बुकिंग 3,392 करोड़ रुपये रही
Modified Date: April 6, 2026 / 03:59 pm IST
Published Date: April 6, 2026 3:59 pm IST

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी मैक्स एस्टेट्स लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि संपत्तियों की बेहतर मांग के चलते पिछले वित्त वर्ष (2025-26) की चौथी तिमाही में उसकी बिक्री बुकिंग 3,392 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उसकी कुल बिक्री बुकिंग 5,305 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही के बुकिंग आंकड़े उपलब्ध नहीं कराए हैं। मैक्स एस्टेट्स ने कहा, ‘‘कंपनी ने कुल (पिछले वित्त वर्ष में) 5,305 करोड़ रुपये की बुकिंग हासिल की है, जिसमें चौथी तिमाही का सबसे बड़ा योगदान रहा, जो 3,392 करोड़ रुपये है।’’

इससे पिछले पूरे वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री बुकिंग 5,321 करोड़ रुपये रही थी।

वर्ष 2016 में स्थापित मैक्स एस्टेट्स लिमिटेड दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।

भाषा

सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में