मीशो के आयकर संबंधी विवाद बढ़कर 2,071.8 करोड़ रुपये हुए

मीशो के आयकर संबंधी विवाद बढ़कर 2,071.8 करोड़ रुपये हुए

मीशो के आयकर संबंधी विवाद बढ़कर 2,071.8 करोड़ रुपये हुए
Modified Date: August 24, 2026 / 10:32 pm IST
Published Date: August 24, 2026 10:32 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) ई-कॉमर्स कंपनी मीशो के आयकर संबंधी विवाद वित्त वर्ष 2025-26 में तिगुना से अधिक होकर 2,071.8 करोड़ रुपये हो गए। कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 में आयकर विभाग ने कंपनी पर 572 करोड़ रुपये से अधिक की कर मांग की थी। मीशो ने इसे अदालत में चुनौती दी है जिस पर स्थगन आदेश मिला हुआ है।

वित्त वर्ष 2025-26 में आयकर विभाग ने आकलन वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी की कर-योग्य आय में कुछ बढ़ोतरी की और 1,499.74 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कर मांग रखी। साथ ही जुर्माने की कार्यवाही के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

मीशो ने कहा कि उसने आकलन आदेश में सुधार के लिए आयकर उपायुक्त के समक्ष अनुरोध किया है और राष्ट्रीय चेहरा-रहित अपील केंद्र में भी अपील दायर की है।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में