UPSC APFC Post Vacancies: मिल गया सरकारी नौकरी का मौका.. UPSC ने जारी किये इस पोस्ट के लिए 80 पदों के विज्ञापन, जान लें आवेदन की शर्तें और तारीखें

संघ लोक सेवा आयोग ने ईपीएफओ में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर के 80 स्थायी ग्रुप-ए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

UPSC APFC Post Vacancies: मिल गया सरकारी नौकरी का मौका.. UPSC ने जारी किये इस पोस्ट के लिए 80 पदों के विज्ञापन, जान लें आवेदन की शर्तें और तारीखें

UPSC APFC Post Vacancies Advertisement || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 24, 2026 / 07:53 pm IST
Published Date: August 24, 2026 7:51 pm IST
HIGHLIGHTS
  • UPSC ने APFC के 80 पदों पर भर्ती निकाली
  • 11 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
  • पद स्थायी ग्रुप-A गैर-मंत्रालयी है

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयार में जुटे युवाओं और एस्पिरेंट्स के लिए बड़ा मौका सामने आया है। (UPSC APFC Post Vacancies Advertisement) दरअसल संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने केंद्र सरकार में असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर यानी एपीएफसी के 80 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये पद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या है अंतिम तारीख, नियम व शर्तें?

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर 2026 तक यूपीएससी के ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी यूपीएससी की स्पेशल एडवर्टाइजमेंट नंबर 52/2026 में दी गई है।

क्या है आरक्षण और पद की जिम्मेदारियां?

कुल 80 पदों में 28 पद सामान्य वर्ग (UR), 8 EWS, 18 OBC, 15 SC और 15 ST के लिए हैं। (UPSC APFC Post Vacancies Advertisement) इनमें तीन पद बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

एपीएफसी के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रवर्तन, वसूली, लेखा, प्रशासन, नकदी, कानूनी कार्य, पेंशन और कंप्यूटर से जुड़े काम संभालने होंगे। इसके अलावा जांच करना, दावों का निपटारा, कैश बुक और बैंक खातों का मिलान तथा MIS रिपोर्ट तैयार करना भी जिम्मेदारियों में शामिल है। यह स्थायी, ग्रुप-A, गैर-मंत्रालयी पद है और केंद्र सरकार के संबंधित वेतन स्तर के अनुरूप है। उम्मीदवार आवेदन से पहले UPSC की ओर से जारी विस्तृत निर्देश जरूर पढ़ें।

इन्हें भी पढ़ें:

आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से 31 अगस्त से पहले आईटीआर दाखिल करने को कहा

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का नाम बदलकर ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ किया गया

अमेरिका, ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 172 अंक टूटा

फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश से एक शिक्षिका ने कराया तबादला, जांच में खुली पोल; निलंबित

दिल्ली के शकरपुर में नाबालिग के पास से मिले 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown